Saturday, March 30, 2019

मोनिका भारद्वाज राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन महिला मोर्चा की प्रधान नियुक्त


By Samachar Digital News
Chandigarh 30th March, 2019:- राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री श्री श्री स्वामी सत्येन्द्र नाथ महाराज जी के आशीर्वाद से राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन की राष्ट्रीय महिला अध्यक्षा सरिता शर्मा अरोरा ने राष्ट्रीय संयोजक संजय अरोरा, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल अग्रवाल सांसद, चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष डॉ हिमांशु पुनिया एवं अन्य वरिष्ठ लोगों से विचार-विमर्श करने के उपरांत राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रवीन जैन की संस्तुति पर कुमारी मोनिका भारद्वाज को केंद्र शासित राज्य चंडीगढ़ का महिला प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
मोनिका भारद्वाज अब तक चंडीगढ़ प्रदेश में वरिष्ठ महासचिव के पद पर कार्य कर रही थी। उनके कार्य और संगठन में उनकी निष्ठा को देखते हुए उनको पदोन्नति देते हुए सरिता शर्मा अरोरा राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला ने यह नियुक्ति प्रदान की है




No comments:

Post a Comment