Tuesday, April 23, 2019

भाजपा को झटका: भाजपा छोड़ फिर कांग्रेस में शामिल हुए एससी विंग के उपाध्यक्ष कुंदरा


By Samachar Digital News
Chandigarh 23rd April:- चंडीगढ़ से भाजपा के कर्मनिष्ठ सक्रिय तथा एससी विंग के उपाध्यक्ष एडवोकेट हीरा लाल कुंदरा ने एक बार फिर से यहां कांग्रेस का हाथ अपने अन्य समर्थकों के साथ थाम लिया। वे  ढाई वर्ष बाद कांग्रेस पार्टी में दुबारा लौटे हैं। इस मौके पर चंडीगढ़ से लोक सभा चुनाव के कांग्रेसी उम्मीदवार श्री पवन कुमार बंसल चंडीगढ़ टैरिटोरियल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर पवन कुमार बंसल ने कांग्रेस भवन में  एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के एससी विंग के उपाध्यक्ष एडवोकेट एच एल कुंदरा तथा उनके समर्थकों के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ पार्टी होकर एक परिवार की भांति है जिसमें हर सदस्य का ध्यान रखा जाता है, उन्हें मान सम्मान दिया जाता है। 
इस मौके पर प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि यह एक बहुत ही खुशी का क्षण है हीरा लाल कुंदरा ढाई वर्ष बाद कांग्रेस में लौटे हैं। उन्हें ज्ञात हो गया है कि भाजपा झृठ की बुनियाद पर खड़ी है। 
इस अवसर पर हीरा लाल कुंदरा ने कहा कि भाजपा बोलती कुछ है करती कुछ है। लोगों को गुमराह करती है। उन्होंने कहा कि यह उनका उनके साथियों का सौभाग्य है कि वे कांग्रेस का हाथ थाम रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में वे लगभग ढाई वर्ष तक रहे लेकिन पार्टी में उपाध्यक्ष पद पर रहते हेतु उन्हें कोई मान सम्मान नही दिया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा में कर्मनिष्ठ सक्रिय नेताओं की कोई इज्जत नही है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस में दुबारा शामिल होने से उन्हें अपना खोया हुआ परिवार पुन: वापिस मिल गया है। वे अब कांग्रेस के लिए कर्मनिष्ठा से बढ़ चढ़ कर कार्य करेंगे तथा चंडीगढ़ से पवन कुमार बंसल को जिताने में पूरा सहयोग देगें। तथा अन्यों को भी कांग्रेस को विजयी बनाने में अपना पूर्ण सहयोग देगें। वे आज कांग्रेस में शामिल होकर वे अपने आपको गर्वित महसूस कर रहे हैं। 
इस मौके  पर पवन कुमार बंसल के साथ प्रदीप छाबड़ा, पवन शर्मा, मुकेश बस्सी, . सुरेन्द्र, बैनी थॉमस, सतीश कैंथ, रजिंद्र बावा, अजय जोशी, गुरप्रीत हैपी, मो. सदीक, अहमद अली, हजिंदर बावा अन्य भी उपस्थित थे। 

No comments:

Post a Comment